Home छतरपुर हरियाली तीज पर हरे रंग की ड्रेस में भीगते हुई पहुंचीं महिलाएं

हरियाली तीज पर हरे रंग की ड्रेस में भीगते हुई पहुंचीं महिलाएं

162
0

महालक्ष्मी मंदिर में रोपे पौधे, राधा-कृष्ण की सजाई जीवंत झांकी

छतरपुर। 27 जुलाई। सरानी दरवाजा बाहर स्थित माता महालक्ष्मी मंदिर में अग्रसेन महिला विकास समिति ने शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। झमाझम बारिश शुरू हो जाने पर महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे बड़ी संख्या में भीगते हुए कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गई। इस दौरान हरियाली तीज पर पौधारोपण किया गया, राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी सजाई और विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम खिलाए गए।

      समिति की अध्यक्ष सोनम अग्रवाल ने बताया कि हरियाली तीज कार्यक्रम की तैयारियां पहले से चल रहीं थीं। शनिवार को सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद जब सदस्यों के आने का क्रम शुरू हुआ तो आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। फिर भी समिति की सदस्यों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने बारिश का लुत्फ उठाते हुए कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम स्थल महालक्ष्मी मंदिर के हाल में बारिश का पानी भर गया तब भी कार्यक्रम चलता रहा।

     कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुजाता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, प्रतिभा गिरीश, मुक्ता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, रजनी बद्री अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल और नीलू अजय अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।  तत्पश्चात प्रभा विनोद अग्रवाल,  सुनीता अजय अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, मानसी मनीष अग्रवाल, संगीता राजू अग्रवाल, प्रीति विकास अग्रवाल और आभा अग्रवाल ने राधा कृष्ण की जीवंत झांकी पर माल्यार्पण कर उनकी आरती की। तत्पश्चात राधा कृष्ण की जीवंत झांकी ने बहुत ही प्यारी सी एक प्रस्तुति दी। जिसमें राधा जी ने मां यशोदा से कृष्ण जी की काफी शिकायत की।   

   इसके बाद पंक्चुअलिटी का गेम हुआ, जिसमें नीता नवल अग्रवाल, रजनी बद्री अग्रवाल, आभा रमाकांत अग्रवाल और सुनीता अजय अग्रवाल विनर रही। कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए हुए पास इन दा पास गेम में  फर्स्ट विनर रही मानसी मनीष अग्रवाल, सेकेंड रचना मुकेश अग्रवाल, थर्ड विनीता दिनेश अग्रवाल , फोर्थ प्रीति अनिल अग्रवाल और ज्योति राजीव अग्रवाल ने पांचवां स्थान हासिल किया।     

    इसके बाद समिति की सभी सदस्यों ने मिलकर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान समिति की वरिष्ठ उपाध्याय संगीता गंगाराम, उपाध्यक्ष रूपा राजेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रुक्मणी विनोद अग्रवाल, कीर्ति अजय अग्रवाल, ज्योति गगन, सचिव संगीता सौरभ अग्रवाल नीता नवल अग्रवाल, नीता राहुल अग्रवाल,  कार्यक्रम प्रभारी संध्या, रचना मुकेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रियंका शुभम अग्रवाल, संगठन मंत्री प्रीति अनिल अग्रवाल, सदस्य संगीता नरेश अग्रवाल, सुनीता अशोक अग्रवाल, शैली अग्रवाल, निधि, सृष्टि, मनीषा, गायत्री, मोनिका,  प्रियंका, नैंसी, दीपिका, रेखा, शालिनी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही। समिति अध्यक्ष सोनम अग्रवाल ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इतनी बारिश में भी आकर हरियाली तीज कार्यक्रम को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here