छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।
विगत दिनों में छतरपुर जिले में करीब 375 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों में छापामार कार्यवाही भी है।
थाना कोतवाली पुलिस को आज दोपहर पनौठा रोड में अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम पनौठा रोड नदी के पास पहुंची। घेराबंदी कर संदेही को रोका गया, तलाशी लेने पर 315 बोर अवैध देशी कट्टा, कारतूस बरामद किया गया।
आरोपी सौरभ चौरसिया पिता श्यामलाल चौरसिया निवासी विश्वनाथ कॉलोनी छतरपुर को गिरफ्तार कर आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपी की अवैध हथियार सहित फोटो वायरल हुई थी। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
उक्त कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक दाता राम, देवीदास, शैलेंद्र सिंह, आरक्षक देशराज एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।










