पवई का मुकुट कहा जाने वाला कैलाश टोरिया के ऊपर सिमरिया थाना क्षेत्र का निवासी 32 वर्षीय युवक चाली राजा ने भोलेनाथ के मंदिर के नजदीक लगे पेड़ पर कपड़े का फंदा गले में लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
बता दें कि चाली राजा 4 साल पूर्व से ही पवई में निवास कर रहे थे तथा करही तिराहा पर कपड़े का व्यवसाय कर रहे थे तथा नन्ही पवई में कुछ वर्ष पूर्व से अपना खुद का मकान निर्माण कर छोटे भाई जो की विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे हैं उनके साथ रह रहे थे आज सुबह मंदिर के पुजारी हरिशंकर पाठक ऊपर पहुंचने के बाद उनके द्वारा घटना की जानकारी पवई पुलिस को दी गई चाली राजा की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं क्षेत्र में चल रही हैं









