Home पन्ना शाहनगर जनपद अध्यक्ष आशीष खरे बने सिंधिया फैंस क्लब के जिला अध्यक्ष

शाहनगर जनपद अध्यक्ष आशीष खरे बने सिंधिया फैंस क्लब के जिला अध्यक्ष

65
0


23 जुलाई को दिल्ली स्थित निवास पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शाहनगर जनपद पंचायत अध्यक्ष आशीष खरे ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान सिंधिया फैंस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय सक्सेना की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई।

अक्षय सक्सेना ने आशीष खरे को ज्योतिरादित्य सिंधिया फैंस क्लब का पन्ना जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर देशभर से आए क्लब पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

आशीष खरे की बीजेपी में संगठनात्मक सक्रियता, क्षेत्रीय जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता और वरिष्ठ नेताओं से मजबूत संपर्क को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों का कहना है कि निकट भविष्य में उन्हें संगठन में और भी बड़ी भूमिका दी जा सकती है।

यह नियुक्ति न केवल पन्ना जिले की राजनीति में एक नई हलचल मानी जा रही है, बल्कि इससे स्थानीय समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here