Home छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध की गई बड़ी कार्यवाही — भारी...

पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध की गई बड़ी कार्यवाही — भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

50
0

आरोपियों के कब्जे से करीब 178 लीटर अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त आई-10 कार सहित कुल 6 लाख कीमत का मशरूका जप्त


पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशानुसार पन्ना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गई एक महत्वपूर्ण कार्यवाही में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब सहित एक आई-10 कार जप्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं एसडीओपी पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। जिसके फलस्वरूप दिनांक 01.11.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की होण्डा आई-10 कार क्रमांक MP35ZC-8694 सतना तरफ से आ रही कार में अवैध शराब परिवहन की जा रही है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जंगल ढावा के पहले सतना–पन्ना आम रोड पर सतना की ओर से आती उक्त कार को रोककर चेक किया गया । वाहन में सवार 03 व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा उनके नाम पता पूँछकर कार की तलाशी ली गई जो कार में खाकी रंग के 20 कार्टून पाये गये, जिनमें कुल 992 क्वार्टर (कुल मात्रा करीब 178.56 लीटर) कीमती करीब 01 लाख रूपये की अंग्रेजी ‘गोवा’ एवं देशी मदिरा (प्लेन व मसाला) की अवैध शराब होना पाया गया । पुलिस टीम द्वारा शरारब के संबंध में आरोपियों से पूँछताछ किये जाने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि उक्त अवैध शराब अबरार अली निवासी कुंजवन रोड गहरा तथा शमशेर खान निवासी आगरा मोहल्ला पन्ना के कहने पर नागौद क्षेत्र से लेकर आये हैं । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली पन्ना में अपराध क्रमांक 916/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
जप्त सामग्री – पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 20 कार्टूनों में 992 क्वार्टर कुल मात्रा करीब 178.56 लीटर कीमती करीब 01 लाख रूपये की अवैध अंग्रेजी व देशी मदिरा एवं अवैध शऱाब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन होण्डा कंपनी की आई-10 कार क्रमांक MP35ZC-8694, कीमती करीब 5 लाख सहित कुल मशरूका कीमती करीब 6 लाख रूपये का जप्त किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी –1. लकी उर्फ संतोष कोंदर पिता परमलाल कोंदर, उम्र 24 वर्ष, निवासी माया डीलक्स के सामने, आगरा मोहल्ला, पन्ना

  1. दीपक कुशवाहा पिता जगदीश कुशवाहा, उम्र 36 वर्ष, निवासी बेनीसागर मोहल्ला, पन्ना
  2. रामप्रकाश उर्फ रंगा पिता अच्छेलाल सेन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मेनका टाकीज के पीछे, पन्ना

फरार आरोपी – मामले में आरोपी अबरार अली, निवासी कुंजवन रोड, पन्ना एवं आरोपी शमशेर खान, निवासी आगरा मोहल्ला पन्ना की गिरफ्तारी होना शेष जल्दी ही पुलिस टीम द्वारा दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी की जावेगी ।

सराहनीय योगदान – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा, सउनि कुंजबिहारी कोल, प्र.आरक्षक बृषकेतु रावत, सुनील पाण्डेय, अशोक सिंह, चालक प्र.आर. मुन्नालाल कोल, आर. धर्मेन्द्र प्रजापति, महेन्द्र चढार, शैलेन्द्र बागरी एवं सत्यनारायण अग्निहोत्री का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा टीम के कार्य की सराहना की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here