Home पन्ना धरम सागर तालाब घाट में हुआ दीपोत्सव समारोह11 हजार दीप प्रज्जवलित, भगवान...

धरम सागर तालाब घाट में हुआ दीपोत्सव समारोह11 हजार दीप प्रज्जवलित, भगवान श्रीराम केन्द्रित भजन संध्या का आयोजन

54
0


पन्ना। संस्कृति विभाग के श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास के तत्वाधान एवं जिला प्रशासन के सहयोग से देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर गत शनिवार को पन्ना नगर के धरम सागर तालाब घाट में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक सहित जिपं अध्यक्ष मीना राजे, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय, उपाध्यक्ष आशा गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिपं सीईओ उमराव सिंह मरावी, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अशोक चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। पन्ना में पहली बार वृहद स्तर पर आयोजित भव्य दीपोत्सव पर्व के इस कार्यक्रम में नगरवासी भी साक्षी बने और कार्यक्रम में उत्साह के साथ सहभागिता की। दीपोत्सव पर्व पर धरम सागर तालाब घाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया। 11 हजार दीप प्रज्जवलन के साथ सामूहिक रूप से महाआरती की गई एवं भगवान श्रीराम केन्द्रित रंगोली, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ।
पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि संस्कृति विभाग द्वारा इस अनूठे कार्यक्रम की पहल सराहनीय है। इसके माध्यम से लोगों को अपने पर्व एवं संस्कृति को जानने और इससे जुड़ाव की प्रेरणा मिलती है। भगवान श्रीराम के वनवास काल से संबंधित विभिन्न स्थानों पर इस कार्यक्रम के आयोजन से स्थानीय नागरिक भी देश के अध्यात्म व पुरावैभव से रूबरू होंगे और भगवान राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित होने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के धार्मिक स्थानों को विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा। पन्ना जिले में रामवन पथ गमन से संबंधित चारों स्थानों को बेहतर स्वरूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा पन्ना में श्रीजुगल किशोर लोक सहित अन्य मंदिरों का विकास कर श्रद्धालुओं की सुविधा अनुरूप विकसित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पन्ना नगर के विकास में सर्वसमाज से सहभागी बनने की अपील भी की। विधायक ने पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व के भवन एवं स्मारकों के संरक्षण की आवश्यकता बताई।
उन्होंने कहा कि 18 करोड़ रूपए की लागत से यादवेन्द्र क्लब को हेरिटेज प्रॉपर्टी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा परिसर में बेहतर गार्डन के साथ वाटर स्पोर्ट्स और बोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। पूर्व मंत्री ने आम नागरिकों से भी अच्छा, प्यारा और स्वच्छ पन्ना की थीम पर विकास के लिए सहभागी बनने की अपेक्षा की और अवगत कराया कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शीघ्र ही महाराजा छत्रसाल की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। पन्ना विधायक ने छत्रसाल स्टेडियम में बाउंड्रीवाल और फ्लड लाइट सहित खिलाड़ियों के लिए इसे सर्वसुविधायुक्त बनाने तथा तलैया फील्ड को इनडोर स्टेडियम के रूप में विकसित करने की बात कही। आगामी दिवसों में एलिवेटेड रोड और रिंग रोड के निर्माण की जानकारी भी दी। इसके अलावा फुटबॉल कोच के नियुक्ति के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने उपस्थितजनों को ग्यारस पर्व और प्रदेश के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में पन्ना की वेदिका मिश्रा एवं वैशाली रायकवार द्वारा श्रीराम भजन की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन सुरेश श्रीवास्तव सौरभ एवं राजकुमार वर्मा द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here