निरीक्षण के दौरान श्री भंडारी जी ने WTP (वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट), इंटेक वेल एवं WTP की प्रयोगशाला में निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सभी प्रकार की निर्माण सामग्री एवं कंक्रीट क्यूब की गुणवत्ता जाँचें करवाईं। साथ ही उन्होंने लैब टेस्टिंग से संबंधित रजिस्टरों की भी जाँच की।
अगले दिन दिनांक 26 जुलाई 2025 को सिंघौरा-2 समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत सकरिया स्थित प्रीकास्ट यार्ड का निरीक्षण किया गया, जहाँ पर सामग्री और क्यूब टेस्ट किए गए। तत्पश्चात पवई-ब्यर्मा समूह जल प्रदाय योजना के प्रीकास्ट यार्ड के प्रयोगशाला में सभी निर्माण सामग्री की जाँच एवं दस्तावेजों की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के उपरांत उनके द्वारा एक गुणवत्ता एवं सामग्री परीक्षण पर केंद्रित प्रशिक्षण सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें जल निगम के महाप्रबंधक शिवम सिन्हा जी एवं समस्त कर्मचारियों, TPIA, SQC स्टाफ सहित कॉन्ट्रैक्टर के इंजिनियर एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके पश्चात श्री भंडारी द्वारा पवई-2 समूह जल प्रदाय योजना के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया गया।
श्री भंडारी ने निरीक्षण के दौरान गुणवत्तापूर्ण निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी अधिकारियों को समयबद्धता एवं तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।









