Home छतरपुर जिला कुशवाहा समाज की कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों की दूसरी सूची जारी

जिला कुशवाहा समाज की कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों की दूसरी सूची जारी

57
0

परमानंद कुशवाहा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी की मिली जिम्मेदारी

छतरपुर। जिला कुशवाहा समाज द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की दूसरी सूची जारी की गई। यह घोषणा संरक्षक समिति के वरिष्ठजनों और जिला अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुशवाहा के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देश में की गई। नई सूची में जिला मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इस अवसर पर समाजसेवी परमानंद कुशवाहा (काजू कुशवाहा) को जिला सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नवनियुक्त सभी जिला पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए समाज के हित में मिलकर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here