बड़ामलहरा के ग्राम मैलवार की पांच साल की माही के गले से निकला पांच रुपए का सिक्का
पांच सौ से अधिक सिक्के निकाल दिया बच्चों को नया जीवन दान
छतरपुर। डॉक्टर मनोज चौधरी ने एक बार फिर अपनी चिकित्सा सेवाओं से माही अहिरवार के गले में फंसे पांच रूपये के सिक्का निकाल कर जान ही नहीं बचाई बल्कि अपने डॉक्टर होने का फर्ज भी निभाया।
यह घटना बड़ामलहरा के ग्राम मैलवार के अशोक कुमार की पुत्री माही अहिरवार ने शनिवार को पांच रुपए का सिक्का निगल लिया था जिससे उसे खाना खाने में परेशानी हो रही थी। और बच्चे ने दो दिन से कुछ भी खाया नहीं था जब उसकी बुआ को पता चला तो उन्होंने डॉ. मनोज चौधरी के हाइवे स्थित नए हॉस्पिटल पहुंचे जहां 10 बजे के लगभग डॉक्टर मनोज चौधरी ने अपनी कुशलता और मानवीय चेहरा दिखाते हुए बच्चे के गले से पांच रूपये के सिक्के को निकालकर उसे नया जीवन दिया। डॉक्टर मनोज चौधरी द्वारा बताया गया बिना ऑपरेशन किए करीबन 500 सौ सिक्के निकाल कर बच्चों को ठीक किया है डॉ. मनोज चौधरी का चिकित्सा कौशल और मानवीय दृष्टिकोण उनकी सेवाओं को विशेष बनाता है।
चिकित्सक समाज के लिए एक वरदान हैं और उनकी सेवाएं हमेशा सराहनीय होती हैं ।










