Home छतरपुर गरीब परिवारों के लिए इतने अच्छे विवाह का आयोजन अनुकरणीय : ललिता...

गरीब परिवारों के लिए इतने अच्छे विवाह का आयोजन अनुकरणीय : ललिता यादव

31
0

गुरु की कृपा और प्रेरणा से ही सदकार्य संपन्न होते हैं – उमाशंकर व्यास 

छतरपुर, भक्त और समाज सेवी जय नारायण अग्रवाल जय भैया द्वारा आयोजित परिणय यज्ञ में 11 कन्याओं के विवाह उमंग उल्लास और आनंद के साथ संपन्न हुए, युगतुलसी पद्मभूषण रामकिंकर जी महाराज के शिष्य उमाशंकर व्यास जी ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि गुरु महाराज की असीम कृपा और प्रेरणा से ही ऐसे सदकार्य आनंद पूर्वक संपन्न होते हैं। उन्होंने नव दंपतियों को महाराज जी का चित्र एवं रामायण की प्रति प्रदान की। छतरपुर विधायक ललिता यादव ने कहा कि गरीब आदमी कन्या विवाह के लिए  परेशानी महसूस करता है और बड़े लोगों को आमंत्रित करने में भी संकोच होता है, परंतु जय भैया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गरीब परिवारों को प्रतिष्ठित लोगों के बीच गरिमा अमल व्यवस्थाओं के साथ कन्यादान करने का अवसर प्राप्त होता है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। 

रविवार 28 फरवरी को कल्याण मंडपम में बुंदेलखंड परिवार द्वारा आयोजित इस परिणय यज्ञ में राजनगर एसडीएम निशा वाधवानी, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेंद्र चौरसिया, उद्योगपति राव अजय पाल सिंह, अशोक अग्रवाल, एडवोकेट जेपी बसेड़िया, सीएसपी अरुण सोनी,डीपीओ प्रवेश अहिरवार सहित समाजसेवी, गणमान्य नागरिक अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। सुसज्जित मंच पर वरमाला के उपरांत विधि विधान से बनाए गए मंडपों में वर वधुओं ने सात फेरे लिए। विवाह उपरांत उन्हें गृहस्थी की संपूर्ण सामग्री भी प्रदान की गई।

संपादक सुरेंद्र अग्रवाल, हरिप्रकाश अग्रवाल, समर्पण क्लब अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल संटू भैया, सोमिल अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, संजू अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, विजय शर्मा, रामप्रकाश अग्रवाल, रमेश असाटी, डॉ एमके तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, पीएन तिवारी, पत्रकार प्रेम गुप्ता, एसके गुप्ता, डॉ आरएस गुप्ता, विवेक उप्पल, सुरेश साहू, बबली साहू, अरविंद खरे, मनोहर तिवारी, प्रहलाद अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अन्नी अग्रवाल आदि ने व्यवस्थाओं को संभाला। वर वधु पक्ष के लिए स्वल्पाहार एवं भोजन के उत्तम प्रबंध किए गए थे। संचालन प्रो सुमति प्रकाश जैन ने किया।

     23 यज्ञ और 253 विवाह

बुंदेलखंड परिवार के गुरु और मानस मर्मज्ञ श्रीराम किंकर जी महाराज की प्रेरणा से निर्धन कन्याओं के सम्मान और समारोह पूर्वक विवाह करने का कार्यक्रम शुरू किया था, अब तक 23 परिणय यज्ञ हो चुके हैं जिनमें 253 कन्याओं के विवाह किए गए हैं। इस परिणय यज्ञ में चंदा कुशवाहा का विवाह ओमप्रकाश कुशवाहा से, राधारानी सेन का विवाह दीपक सेन से, रचना कुशवाहा का विवाह बॉबी कुशवाहा से, मीना सेन का विवाह राहुल सेन से, गुड़िया कुशवाहा का विवाह काशीराम कुशवाहा से, गायत्री वर्मा का विवाह अवधेश प्रताप से, तनीषा सेन का विवाह अंशुल सेन से, राजकुमारी रजक का विवाह गोविंद रजक से, शांति कुशवाहा का विवाह धर्मेंद्र कुशवाहा से, रानी कुशवाहा के विवाह कल्लू कुशवाहा से तथा नीलम रैकवार का विवाह अरविंद रैकवार के साथ संपन्न कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here