Home छतरपुर रोजगार मेले में जॉब के लिए चयनित 72 प्रतिभागियों को कलेक्टर ने...

रोजगार मेले में जॉब के लिए चयनित 72 प्रतिभागियों को कलेक्टर ने सौंपे नियुक्ति पत्र

60
0

कलेक्टर की पहल पर युवाओं के लिए रोजगार मेले का हुआ था आयोजन


एशिया साफ्ट प्राइवेट कंपनी द्वारा लिए गए इंटरव्यू में 519 युवाओं ने की थी सहभागिता


स्वीकृति पत्र पाकर युवाओं ने शासन प्रशासन का जताया आभार


छतरपुर| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने एवं उनके स्वरोजगार की स्थापना हेतु म.प्र. सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। जिसके सुखद परिणाम देखने को मिल रहे और बेरोजगार युवाओं में आत्मविश्वास जागा है। ऐसा ही छतरपुर जिले के युवाओं के लिए सोमवार का दिन उनके जीवन को बदलने वाला आया।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने रोजगार मेले में छतरपुर जिले के चयनित 72 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बधाई दी। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया के विशेष प्रयासों से  बीते दिनों 12 फरवरी 2026 को महोबा बाईपास रोड स्थित शासकीय आईटीआई छतरपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था।
इस रोजगार मेले में एशिया सॉफ्ट प्राइवेट कंपनी द्वारा 10 काउंटर बनाए गए थे। जहां 519 युवाओं का इंटरव्यू लिया गया और आईटीआई उत्तीर्ण 72 युवाओं का चयन किया गया था। सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर ने टीएल बैठक के उपरांत सभी जॉब के लिए चयनित प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र सौंपे है। चयनित युवाओं को लगभग 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का कार्य मीटर इंस्टालेशन, मीटर रीडिंग एवं संबंधित तकनीकी कार्य रहेगा। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि यह पहल युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शीघ्र ही इसी प्रकार से दूसरा रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में एचसीएल कंपनी द्वारा टेट बी परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। चयनित विद्यार्थियों को बिट्स पिलानी (बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस) से डिग्री प्रदान की जाएगी। जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्कॉलरशिप एवं वेतन भी मिलेगा।
नियुक्ति पत्र प्रकार बेरोजगार युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्राम बरट निवासी अंकित शिवहरे, अंकित मिश्रा ग्राम बसाटा, रामरतन छतरपुर एवं दीपक शर्मा निवासी नौगांव ने रोजगार मेला आयोजित कराने पर शासन प्रशासन का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here