Home छतरपुर लकड़ी तस्कर के ठिकाने पर दक्षिण पन्ना वन विभाग टीम का छापा

लकड़ी तस्कर के ठिकाने पर दक्षिण पन्ना वन विभाग टीम का छापा

63
0

वन विभाग ने आरोपी पप्पू बेड़िया की लोकेशन जानकारी देने वाले को ₹5000 का ईनाम घोषित किया


पन्ना। दक्षिण पन्ना वनमंडल द्वारा 16/11/2025 को वन अपराध के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। वन विभाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मोहाई में निवासी रामप्रसाद उर्फ पप्पू बेड़िया अपने घर में अवैध सागौन लकड़ी का संग्रह कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की और त्वरित दबिश की योजना तैयार की।

संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से लगभग 2 घनमीटर अवैध सागौन लकड़ी बरामद की गई। उक्त लकड़ी को जब्त कर वन अमले के कब्जे में ले लिया गया। फरार आरोपी की तलाश वन विभाग द्वारा की जा रही है। यह सफल कार्यवाही मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री अभय दुबे के नेतृत्व में पवई एवं मोहन्द्रा रेंज की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्राप्त सामग्री एवं साक्ष्यों के आधार पर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 33 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी गई है। दक्षिण पन्ना वनमंडल आम नागरिकों से अपील करता है कि अवैध कटाई, भंडारण या परिवहन से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को उपलब्ध कराएँ। विभाग ऐसे अपराधों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं निरंतर कार्रवाई करता रहेगा। आरोपी पप्पू बेड़िया की सटीक जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के लिए ₹5000 के ईनाम की घोषणा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here