Home छतरपुर पवई में दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत रिटायर उप निरीक्षक की...

पवई में दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत रिटायर उप निरीक्षक की मौत एक घायल पन्नी नाला के पास फिर हुआ हादसा

57
0

  • पन्ना। जिले में मंगलवार 4 नवंबर को पवई थाना क्षेत्र के पन्नी नाल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर किया गया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिसानी निवासी 65 वर्षीय दान सिंह जो एक सेवा निवृत्त उप निरीक्षक थे अपनी मोटरसाइकिल से बिसानी जा रहे थे वही पन्नी नाला के पास उनकी मोटरसाइकिल से शिकारपुरा की ओर से आ रहे राजवीर सिंह पिता राजेंद्र सिंह 21 वर्ष निवासी महगवां की मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई टक्कर इतनी भीषण थी की दान सिंह की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई वहीं राजवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्होंने 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कटनी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया बता दें कि 10 दिन पूर्व 26 अक्टूबर को भी इसी स्पॉट पर एक एक्सीडेंट और हुआ था जिसमें नगर के युवा सचिन सोनी की दर्दनाक मौत हो गई थी एक ही स्पॉट पर 10 दिन के अंदर दो सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here