छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस बल छतरपुर पुलिस सेवा से दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी प्रधान आरक्षक मो. सुहेल हाशमी को सम्मानित किया गया।
ये जिला छतरपुर के विभिन्न थानों में तथा हाल में थाना सटई में तैनात रहे। इनके द्वारा 38 वर्ष से अधिक समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं दी गई।
अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा कर मंगलमय जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई।
सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किये गये। जिससे उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को प्रेरणा मिली। आयोजित कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन तथा जूनियर पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।











