छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबा एवं अन्य ठहराव सहित सार्वजनिक स्थलों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल एवं लॉज में ठहरे हुए व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की गई तथा रजिस्टरों की बारीकी से जांच की गई। नियमों का पालन करने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए
संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की गई।इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों की भी पूछताछ की गई तथा आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त होने पर विधिवत कार्यवाही की गई। नियमित रात्रि गश्त के दौरान पुलिस क्षेत्र के रहवासी मोहल्ले, बैंक, एटीएम, एवं धार्मिक स्थलों में भ्रमणशील रही। छतरपुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर रूप से की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021, नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।










