Home छतरपुर विधायक ने किए 28 करोड़ की सड़कों के निर्माण कार्यों के भूमिपूजनएक...

विधायक ने किए 28 करोड़ की सड़कों के निर्माण कार्यों के भूमिपूजनएक साथ शुरू होंगे दर्जनों सड़क निर्माण कार्य

68
0

छतरपुर। राजनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार अब तेज़ होने जा रही है। क्षेत्र के विधायक अरविंद पटेरिया ने अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 28 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों का एक साथ भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है।
इन सड़कों के बन जाने से करीब 15 से 20 हजार ग्रामीणों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर कार्यों की स्वीकृति पहली बार देखने को मिल रही है।
यहां होंगे सड़क निर्माण कार्य
विक्रमपुर से स्टेशन पूर्बा मार्ग — 3.76 करोड़ रुपए
चौवर ग्राम से जमुनिया मार्ग — 4.50 करोड़ रुपए
रंगोली पी ग्राम से पारबा पूर्बा मार्ग — 5 लाख रुपए
संजयनगर से झींन्ना मार्ग — 1.70 करोड़ रुपए
रामपुर से रेखा ग्राम मार्ग — 4.50 करोड़ रुपए
भेरा से तालगांव मार्ग — 5.62 करोड़ रुपए
नंदग्राम से पचलोरन पुरवा मार्ग — 3.61 करोड़ रुपए
बमनोर ग्राम से मऊ मसानिया मार्ग — 5 करोड़ रुपए
विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि राजनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमने हर स्तर पर प्रयास किया है। अभी जो 28 करोड़ से अधिक की सड़कों का भूमिपूजन हो रहा है, यह हमारे क्षेत्र की तरक्की की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारी सरकार गांव-गांव तक पक्की सड़कों का जाल बिछाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिल सके और विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने आगे कहा इन सड़कों के निर्माण से न केवल लोगों को आवागमन में आसानी होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार आएगा। यह कार्य जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक पटेरिया का आभार जताते हुए कहा कि इस स्तर की योजनाएं पहले कभी क्षेत्र में स्वीकृत नहीं हुई थीं। इन सड़कों के बनने से अब गांवों में रोजगार, परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here