खजुराहो के प्रेमसागर तालाब पर आयोजित हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता
खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो के प्रेमसागर तालाब पर आयोजित हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई छतरपुर विधायक ललिता यादव ने आयोजन को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातनी विरासत के प्रतीक हैं,अब देश में युवा सनातन की ओर अग्रसर हैं,जो भारत के विश्व गुरु बनने की ओर मजबूत कदम साबित होंगे,उन्होंने मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित करने के सूत्रधार गोलू यादव सहित कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि हमारे बुंदेलखंड की धरती वीरों की भूमि है यहां की प्रतिभाओं को इस तरह के आयोजनों से अवसर मिलता है,उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि वितरित करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के आयोजन में जब जब बुलाएंगे वे जरूर शामिल होंगी,उक्त आयोजन में तालाब
के बीचोंबीच रस्सा बांधकर उसमें मटकी लटकाकर मटकीफोड़ प्रतियोगिता का अनूठा आयोजन किया गया,जिसमें प्रतियोगी रस्से के सहारे मटकी तक पहुंचकर मटकी को फोड़कर पुरस्कार जीतता है,आज के आयोजन में ग्राम हकीमपुरा के विनोद पटेल ने 6 हजार का,कौशल यादव ने 5 हजार का,प्यारे लाल अहिरवार ने 3 हजार का,अजय रैकवार ने 2 हजार नगद रुपयों का पुरस्कार जीता कमेटी ने 11हजार तथा 21हजार रुपयों का पुरस्कार प्रतियोगिता में रखा,प्रतियोगिता के आयोजक गोलू यादव पूर्व सरपंच नांद ने कहा कि उनकी कमेटी आगे भी सांस्कृतिक आयोजन करती रहेगी,गौरतलब है कि वर्ष 2013 में तत्कालीन सीएमओ स्व.अरुण पटेरिया द्वारा नगर परिषद के माध्यम से ये मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था,जो अब पुनः शुरू हो गया,जिसकी लोगों ने सराहना की,इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व छतरपुर जनपद अध्यक्ष मोनू यादव,ब्रजेश प्रताप यादव,पंडित सतीश रिछारिया,पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रताप सिंह,संजय रैकवार, करन यादव,नवल नामदेव,नंदू यादव सहित कमेटी के सदस्यगण और भारी भीड़ मौजूद रही।










