नौगांव, 25 जुलाई (राज की दुनिया)। थाना क्षेत्र से ग्राम चंदौरा में गुरुवार की देर रात करीब 9 बजे एक तेज राफ्तर ट्रैक्टर ने दो व्यक्तियो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 25 वर्षीय कीरतपुरा निवासी प्रदीप राय की मौत हो गई तो वहीं 40 वर्षीय भग्गू कुशवाहा निवासी कीरतपुरा को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ईसानगर सड़क पर जाम लगा दिया। जिसकी सूचना मिलते ही एसडीओपी अमित मेश्राम, थाना प्रभारी सतीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइस देकर जाम खुलवाया और ट्रैक्टर को अपने कब्जे मे लेकर मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार की सुबह पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों के हवाले कर जांच शुरू कर दी गई।











