Home छतरपुर माननीय मुख्यमंत्री जी का छतरपुर जिले में आगमन, कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण...

माननीय मुख्यमंत्री जी का छतरपुर जिले में आगमन, कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण संपन्न

78
0

शांति, सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया निरंतर निरीक्षण

छतरपुर जिले में माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ श्री मोहन यादव जी का आगमन हुआ। छतरपुर नगर स्थित मेला ग्राउंड में आमसभा आयोजित की गई। तत्पश्चात महाराजा छत्रसाल चौराहा तक रोड शो का आयोजन हुआ तथा सिंचाई कॉलोनी स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण जिले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए। एयरपोर्ट, हेलीपैड खजुराहो एवं छतरपुर सहित जिले के अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा प्रबंध सुदृढ़ किए गए थे। पुलिस बल फिक्स प्वाइंट पर तैनात रहा तथा मोबाइल पेट्रोलिंग दल लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु पूर्व में रूट मैप जारी किया गया था, पार्किंग स्थल एवं डायवर्सन मार्ग निर्धारित किए गए थे, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक सागर ज़ोन श्रीमती हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री ललित शाक्यवार, कलेक्टर छतरपुर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा पूरे कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण किया जाता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here