पन्ना। पन्ना में आवागमन के लिए अति महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे 39 के फोरलेन का भूमि पूजन मुख्यमंत्री मोहन यादव, सांसद बीडी शर्मा की मौजूदगी में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने करते हुए प्रथम किस्त में 4 हजार करोड़ से अधिक की राशि भी स्वीकृत कर दी है जबलपुर में हुए इस सामूहिक भूमि पूजन में इस रोड की सौगात मिली है
इस सड़क के विस्तार में पन्ना टाइगर रिजर्व के अंदर एलिवेटेड सड़क का निर्माण भी शामिल है राशि जारी होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है क्योंकि लंबे समय से पन्ना में सड़क के चौड़ीकरण की मांग उठती रही है और अभागवन में परेशानी हो रही थी इस मुद्दे को कई बार सांसद वीडियो शर्मा ने लोकसभा में और उठाया अभी हाल में इस मुद्दे पर पर चर्चा भी हुई थी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने निजी रूप से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पन्ना बमीठा सतना की बीच सड़क की चौड़ीकरण की मांग की थी जिसे आज नितिन गडकरी ने शिलान्यास करने की साथ पूरा कर दिया पन्ना में फोरलेन सड़क बन जाने से आवागमन आसान होगा











