Home छतरपुर श्रीकृष्ण महोत्सव में 30 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव छतरपुर आएंगे  

श्रीकृष्ण महोत्सव में 30 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव छतरपुर आएंगे  

81
0

श्रीकृष्ण महोत्सव में 30 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव छतरपुर आएंगे  

छतरपुर। जिला मुख्यालय छतरपुर में आगामी 30 अगस्त को आयोजित विशाल श्रीकृष्ण महोत्सव में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  30 अगस्त को सुबह 11 बजे छतरपुर आएंगे। 

                छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने बताया कि छतरपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण महोत्सव पूरी भव्यता और गरिमा के साथ मनाए जाने की तैयारियां जोरो पर चल रही है। महोत्सव के तहत मेला ग्राउण्ड से शहर के मुख्य मार्गो से होकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान रास्ते में ग्वालवाल मटकी फोड़कर दधिपान करेंगे। इस महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  शनिवार 30अगस्त को सुबह11 बजे ने शोभायात्रा में सहभागिता करने के साथ ही नौगांव रोड पर ग्राम गौरगांय के पास राधाकृष्ण पर केन्द्रित श्रीकृष्णधाम का भूमि-पूजन भी करेंगे। विधायक श्रीमती ललिता यादव ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र बासियो से अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत करने के साथ ही श्रीकृष्ण महोत्सव को भव्य रूप देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here