Home छतरपुर पुलिस जनसंवाद में प्रेरित हुए युवा- 11 युवाओं ने नगर रक्षा समिति...

पुलिस जनसंवाद में प्रेरित हुए युवा- 11 युवाओं ने नगर रक्षा समिति की सदस्यता की ग्रहण

61
0

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी को सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया गया है। ग्राम नगर रक्षा समिति के नए सदस्य जोड़े जाएं। उनके नाम, पता, चरित्र, सामाजिक गतिविधि इत्यादि संबंधी जानकारी एकत्र की जाए।

थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर जन संवाद किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र वासियों को पुलिस कार्य में सहयोग कर रहे ग्राम नगर रक्षा समिति के सदस्यों के कर्तव्यों एवं पुलिस विभाग के लिए उनकी महत्ता के बारे में अवगत कराया गया था। क्षेत्र के युवाओं को पुलिस कार्य में सहभागिता हेतु ग्राम/ नगर रक्षा समिति की सदस्यता हेतु प्रेरित किया गया था।

इस प्रेरणा से प्रभावित होकर ग्राम बरक़ौहा ग्राम गंगायच एवं ग्राम गोपालपुरा से 11 लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय छतरपुर आकर स्वेच्छा से नगर रक्षा समिति की सदस्यता ग्रहण की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम/ नगर रक्षा समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्यों, एवं पुलिस विभाग के लिए उनकी महत्ता के बारे में बताया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था, यातायात , सूचना संकलन , चुनाव, त्योहारों, अपराध रोकथाम, गश्त आदि दायित्वों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदाय किया गया।

आपदा से बचाव हेतु आपदा के दौरान क्या ध्यान दें, क्या सावधानी बरतें, बताया गया। सभी सदस्यों को क्षेत्र में हो रही कोई भी संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्तियों, लंबे समय से किसी स्थान पर बिना आवश्यक कार्य के रह रहे व्यक्ति तथा क्षेत्र में माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों के बारे में सही सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
तत्पश्चात ग्राम नगर रक्षा समिति के सदस्यों को निर्धारित गणवेश, पहचान पत्र प्रदाय किए गए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, सहायक उप निरीक्षक गिरजेश राजा एवं ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here