Home छतरपुर भगवा पुलिस ने “नशा मुक्ति अभियान” के तहत सोरखी रोड से 66...

भगवा पुलिस ने “नशा मुक्ति अभियान” के तहत सोरखी रोड से 66 लीटर शराब सहित स्कोडा कार की जप्त

63
0

छतरपुर। माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 78 प्रकरण एवं आबकारी में 2000 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे, 1000 किग्रा से अधिक गांजा, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, दो-दो सैकड़ा से अधिक नशीली टैबलेट, इंजेक्शन, 15000 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई है।
चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस को आज दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान कार से अवैध शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम कस्बा घुवारा सोरखी रोड पर पहुंची, तेज गति से भगवा तरफ से एक कार निकली जिसका पीछा किया गया, कुछ दूर रोड पर एक कार खड़ी मिली, तलाशी लेने पर कार में अवैध शराब पाई गई। अवैध शराब मात्रा करीब 66 लीटर एवं दिल्ली रजिस्टर्ड स्कोडा कार कीमत करीब सवा 2 लाख रुपए जप्त कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवा निरीक्षक कृपाल मार्को, चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, सहायक उप निरीक्षक रूप राम पटेरिया , आरक्षक सुनील, विजय , हरि सिंह, प्राण सिंह एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here