Home छतरपुर चोरी के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी पर जनप्रतिनिधि, ग्राम वासी एवं...

चोरी के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी पर जनप्रतिनिधि, ग्राम वासी एवं पत्रकार बंधु द्वारा पुलिस अधिकारियों का किया गया सम्मान

71
0

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनसंवाद किया जा रहा है एवं समस्याओं को सुन निराकरण भी करवाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बमीठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टोरिया टेक में पुलिस-जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन बघेल एवं थाना प्रभारी बमीठा श्री आशुतोष श्रोत्रीय द्वारा ग्रामीणों से संवाद किया गया।

अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों एवं पत्रकार बंधुओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए उनसे अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार व समाज को भी इस बुराई से बचाने हेतु जागरूक करें।

कार्यक्रम के दौरान हाल ही में क्षेत्र में घटित चोरी की घटना, अपराधों की रोकथाम, एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समन्वय पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों के मूवमेंट एवं अपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस अवसर पर छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 सहित स्थानीय पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर भी साझा किए गए।

पुलिस द्वारा कुछ दिनों पूर्व टोरिया गांव में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किए जाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों, पत्रकार बंधु ने एसडीओपी श्री मनमोहन बघेल एवं थाना प्रभारी श्री आशुतोष श्रोत्रीय एवं पुलिस टीम का शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

यह कार्यक्रम पुलिस एवं जनता के बीच सहयोग, विश्वास और संवाद को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में अपराध, नशा और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध और अधिक प्रभावी परिणाम सामने आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here