Home छतरपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा बस स्टैंड पुलिस चौकी में हेलमेट बैंक...

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा बस स्टैंड पुलिस चौकी में हेलमेट बैंक सेवा का किया गया शुभारंभ

64
0

छतरपुर। एस पी अगम जैन द्वारा विगत वर्ष माह जुलाई में हेलमेट बैंक सेवा का शुभारंभ किया गया था। इस अभिनव पहल का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें नि:शुल्क हेलमेट उपलब्ध कराना है। अब तक लगभग 8,000 से अधिक नागरिक इस सेवा का लाभ ले चुके हैं।

उक्त सेवा का विस्तार करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा बस स्टैंड पुलिस चौकी में भी हेलमेट बैंक सेवा प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता द्वारा फीता काटकर नवीन हेलमेट बैंक सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

यह सेवा उन दोपहिया वाहन चालकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी, जो स्थानीय कार्यवश जल्दबाज़ी में घर से बिना हेलमेट निकल पड़ते हैं। ऐसे में वे अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर एवं आधार नंबर दर्ज कराकर हेलमेट बैंक से नि:शुल्क हेलमेट प्राप्त कर सकते हैं और कार्य पूर्ण होने के पश्चात 24 घंटे के भीतर हेलमेट वापस जमा कर सकते हैं।

इस सेवा का प्रमुख उद्देश्य दोपहिया चालकों को सुरक्षित यात्रा हेतु प्रेरित करना है। हेलमेट पहनना केवल कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का एक अनिवार्य उपाय भी है।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी, थाना प्रभारी कोतवाली श्री अरविंद सिंह दांगी, थाना प्रभारी यातायात श्री बृहस्पति साकेत, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here