Home पन्ना जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे की उपस्थिति में अजयगढ़ में निकाली गई...

जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे की उपस्थिति में अजयगढ़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा

67
0


पन्ना। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान अंतर्गत गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मीना पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में अजयगढ़ में तिरंगा यात्रा राष्ट्र के सम्मान में निकाली गई। इस दौरान लोगों को राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही आमजनों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान व स्वच्छता की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित भी किया गया। उपस्थितजनों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहां की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की सोच हमेशा से राष्ट्रवादी रही है और आदरणीय मोदी जी की इच्छा शक्ति का परिणाम आज हमारे देश में दिख रहा है उनकी सोच है कि स्वच्छता को राष्ट्रीय मिशन में सम्मिलित किया जाए इसीलिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर के पूर्व से उन्होंने तिरंगा यात्रा में स्वच्छता की विचारधारा को सम्मिलित किया इसके उपरांत उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपे। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ सतीश नागवंशी स्वच्छता समन्वयक योगेश सिंह सहित जनअभियान परिषद की जिला समन्वयक अनीता जाटव एवं वॉलेंटियर्स ने भी सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here