Home पन्ना अमानगंज में खेत में मिला एक माह पुराना हड्डियों का ढांचा

अमानगंज में खेत में मिला एक माह पुराना हड्डियों का ढांचा

167
0


पन्ना। जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जब चाका नाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। शव करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है, जिसके चलते शरीर के अंग धड़ से अलग हो चुके हैं और उसमें कीड़े पड़ गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर एफएसएल की टीम पहुंचीं। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मामले की गहनता से जांच के लिए सतना से विशेष एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पन्ना पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थौटा ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएनए के माध्यम से मामले का खुलासा होगा फिलहाल आसपास के थाना क्षेत्र में गुम इंसान लोगो की लिस्ट भी खंगाली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here