Home पन्ना पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया ट्रैक्टर चोर6 लाख की कीमत का...

पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया ट्रैक्टर चोर6 लाख की कीमत का ट्रैक्टर चोरी करने वाला 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

82
0


पन्ना। फरियादी देव प्रकाश पटेल पिता कल्लू प्रसाद पटेल उम्र 40 वर्ष, निवासी कमलपुरा, थाना गुनौर द्वारा थाना गुनौर में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 02 अगस्त की रात्रि में उसने अपने घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा किया था और रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर चोरी कर ले गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना गुनौर में तत्काल अपराध क्रमांक दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी गुनौर निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार द्वारा घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्ण एस थोटा को दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी गुनौर श्री मानसिंह टेकाम के मार्गदर्शन में टीम गठित कर तत्परता से कार्यवाही प्रारंभ की गई।

प्रथम दृष्टया घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों की सीमाओं पर तत्काल नाकाबंदी कराई गई। प्रभावी पुलिसिंग एवं सतत निगरानी के चलते चोरी गया ट्रैक्टर थाना सलेहा क्षेत्र से आरोपी सहित बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
चोरी गया ट्रैक्टर वापस मिलने पर फरियादी ने पुलिस टीम के प्रति आभार प्रकट किया। इस सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा कार्य में शामिल पुलिसकर्मियों को नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।

महत्वपूर्ण भूमिका
उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गुनौर निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, उप निरीक्षक जमुना प्रसाद , उपनिरीक्षक बलवीर सिंह थाना प्रभारी सलेहा , सउनि सुशील तिर्की, सउनि भैयामन सिंह , प्रधान आरक्षक मनीष कश्यप , प्रधान आरक्षक हसन खान कंट्रोल रूम पन्ना, प्रधान आरक्षक प्रहलाद सिंह कंट्रोल रूम पन्ना , आरक्षक अमन कुशवाहा, वाहन चालक आरक्षक बृजेश घोषी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here