राजस्व अधिकारियों को वसूली प्रतिशत एवं फॉर्मर आईडी प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश
राजस्व संबंधित प्रकरण एवं सीएम हेल्पलाइन लंबित होने पर कई अधिकारियों को शोकॉज
स्वामित्व योजना में लापरवाही पर ग्राम पहाड़ीवावन एवं खरका पटवारी को निलंबन करने के निर्देश
कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न
छतरपुर: कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीएम मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल सहित सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने राजस्व के प्रमुख बिंदुओं स्वामित्व योजना, आरसीएमएस पर लंबित प्रकरण, सीमांकन, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन आदि बिन्दुओं की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने स्वामित्व योजना के ग्रामीण सर्वे में ग्राउंड टूथिंग और आरओआर के लिए अधिक समय से लंबित होने पर राजनगर के धमना ग्राम के पटवारी एवं लवकुशनगर के पठा ग्राम के पटवारी की एक एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। साथ ही स्वामित्व योजना में प्रथम प्रकाशन लंबित होने पर राजनगर के अंतर्गत ग्राम पहाड़ीवावन के एवं छतरपुर के ग्राम महेवा के खरका पटवारी के निलंबन के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। अंतिम एवं द्वितीय प्रकाशन के लिए लंबित होने पर छतरपुर अंतर्गत बिहरा, बरद्वाहा, बूदौर को जल्द से जल्द प्रकाशन करने के निर्देश दिए अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने ग्रामीण आबादी के सर्वे में तकनीकी समस्या के संबंध में पटवारी के साथ हल कराएं।










