छतरपुर। विगत 35 वर्षों से उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों के लिए शहर में अपनी अलग पहचान बना चुका महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड में पूर्व प्राचार्य सीके शर्मा के रिटायरमेंट के उपरांत 4 वर्ष की अतिरिक्त सेवाओ के बाद सेवानरावृत होने पर मंगलबार को यंग डायनेमिक देवांश भारद्वाज उपाध्याय ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। वे स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में आये नए बदलाब को सफलता पूर्वक कार्यान्वयन के लिए जाने जाते है।
ज्ञात हो कि पूर्व प्राचार्य सी के शर्मा के मार्गदर्शन विद्यालय ने जिले में विगत 15 वर्षों में न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई वल्कि विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से भी आम जन को जागरूक करने का भी निरंतर प्रयास किया गया इनके कार्यकाल विद्यार्थियों ने सफलता की नई ऊंचाइयां छूते हुए जेईई तथा नीट जैसी परीक्षाओं में विद्यालय में ही पढ़ाई करते हुए सफलता प्राप्त की।
नए प्राचार्य का विद्यालय स्टाफ द्वारा समस्त विद्यार्थियों के समक्ष भावभीनी स्वागत किया गया इस अवसर पर उन्होंने अपने संछिप्त उदबोधन में विद्यालय को शैक्षणिक स्तर पर और आगे ले जाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रसाशनिक अधिकारी राहुल कुशवाहा, अकादमिक इंचार्ज गणेश सिंह, सीनियर पीजीटी इंदू सिंह
, सुधीर सेन एवं आर पी मिश्रा, प्रभात यादव, मीडिया प्रभारी पंकज जैन, कुलदीप खरे, मनोज पाठक, श्रीकांत तोलानी, अभिषेक पाठक, शिवा सक्सेना सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।










