Home छतरपुर थाना ईशानगर पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान नौगाँव रोड से अवैध...

थाना ईशानगर पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान नौगाँव रोड से अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

77
0

छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।
विगत दिनों में छतरपुर जिले में करीब 375 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों में छापामार कार्यवाही भी है।

थाना ईशानगर पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान नौगांव रोड ग्राम कटारे का पुरवा में अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम यात्री प्रतीक्षालय के पास पहुंची। घेराबंदी कर संदेही को रोका गया, तलाशी लेने पर 315 बोर अवैध देशी कट्टा, कारतूस बरामद किया गया।

आरोपी वीर सिंह यादव पिता सुकेश यादव निवासी पचलौन पुरवा ग्राम पहाड़गांव को गिरफ्तार कर आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपी की सोशल मीडिया में अवैध हथियार सहित फोटो वायरल हुई थी। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।

उक्त कार्यवाही एसडीओपी बिजावर अजय राठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ईशानगर उपनिरीक्षक शैलेंद्र सक्सेना, सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक सुनील अरजरिया, आरक्षक रघुवर, अनूप एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here