Home डेली न्यूज़ घटिया निर्माण के चलते जमुनया का पुल ध्वस्त

घटिया निर्माण के चलते जमुनया का पुल ध्वस्त

72
0

खजुराहो। राजनगर जनपद की ग्राम पंचायत चौबर के ग्राम जमुनया का स्टॉप डेम कम पुल घटिया निर्माण और ग्राम पंचायत प्रबंधन की लापरवाही के कारण क्षतिग्रस्त होकर बड़ा हिस्सा बह गया। यह पुल समूचे ग्राम वासियों के निकलने का एक मात्र साधन था, जो क्षतिग्रस्त हो जाने से परेशानी का कारण बन गया है।
      गौरतलब है कि ग्राम पंचायत चौबर घटिया निर्माण के कारण सुर्खियों में रहा है। ग्रामवासियों के अनुसार इस पुल के गेटों को पंचायत के इंजीनियर के निर्देश पर गिट्टी सीमेंट से भर दिया गया था। फलस्वरूप तेज बारिश के कारण पुल क्षतिग्रस्त होकर बह गया।
     ग्रामवासी परशुराम तिवारी ने बताया कि पुल ध्वस्त हो जाने से बच्चियों का स्कूल जाना बंद हो गया है। कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो एंबुलेंस नहीं पहुंच सकती है। अगर बारिश ज्यादा हुई तो गांव में पानी घुसने की भी आशंका बन गई है। गांव के लोग डरे सहमे हैं।
     ग्रामवासियों की शिकायत पर पंचायत सचिव चंद्र प्रकाश पटेल ने मौके का निरीक्षण किया और जनपद पंचायत राजनगर के सीईओ राकेश शुक्ला को अवगत कराया। वहीं ग्रामवासियों ने राजनगर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल को इसकी जानकारी दे दी। सीईओ राकेश शुक्ला ने पुल को जल्द दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here