Home डेली न्यूज़ उर्मिल, रनगुंआ एवं सिंहपुर डैम पर कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर हर घंटे...

उर्मिल, रनगुंआ एवं सिंहपुर डैम पर कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर हर घंटे अपडेट भेजें 

84
0

छतरपुर। अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को बैठक हुई। बैठक में एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, डिप्टी कलेक्टर, अनुभागों के एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
       कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिले में हुई वर्षा से भरे बांधों जिनमें रनगुंवा डैम, उर्मिल डैम, तरपेड डैम, बानसुजारा, सिंहपुर डैम की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि अधिक पानी भरने से थोड़ा पानी छोड़ते रहे जिससे आगामी समय में बरसात होने से क्षेत्र में कोई नुकसान ना हो। उन्होंने जल संसाधन ईई को निर्देश दिए कि उर्मिल, सिंहपुर एवं रनगुआ बांधों पर एक-एक कर्मचारी की 15 दिनों तक ड्यूटी लगाकर बांधों के भरने, गेट खोलने आदि की जानकारी हर घंटे साझा करे। जिससे क्षेत्र में बाढ़ के हालात न बने।
नगरपालिका को तत्काल पानी निकासी के निर्देश
      कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि बांधों के गेट खोलने की जानकारी स्थानीय लोगों में कोटवारों, पटवारियों एवं सचिवों के माध्यम से साझा करे और निरंतर बांधों की स्थिति की मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर ने आगामी वर्षा के दृष्टिगत होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ को आवश्यक उपकरणों की तैयारियों सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि यदि कोई उपकरणों की आवश्यकता है तो तत्काल रिपोर्ट भेजें। कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब, नालियों में जल भराव होने पर जल निकासी कराएं और यदि कहीं ब्लॉकेज है। साथ ही एसडीएम एवं तहसीलदारों को भी निरीक्षण कर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संयुक्त रूप से सर्वे कर प्रभावित गांवों की फसलों के नुकसान की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
पंचायतों में अस्थाई कैंप बनाएं 
     कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और पंचायतों में अस्थाई कैंप की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने कैंप, पानी नल जल लाईन की टेस्टिंग कराएं। कलेक्टर ने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि गांवों में शिविर लगाकर पशुओं का उपचार करें। कलेक्टर ने हर पंचायत में फस्ट एड बॉक्स सचिवों को उपलब्ध  कराने एवं पंचायत में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने सहित प्राथमिक स्वास्थ्य एवं दवाइयां वितरित कराने के निर्देश दिए।
 जीर्ण शीर्ण भवन तत्काल ध्वस्त कराएं  
     कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि जीर्णशीर्ण भवनों को तत्काल ध्वस्त कराएं। कोई अप्रिय घटना होने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। कलेक्टर ने बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पुल-पुलियां एवं सड़कों की मरम्मत कराने एवं डायवर्जन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जहां जल भराव की स्थिति है तो वहां बेरीकेडिंग कराएं और कोटवार सचिवों एवं पटवारियों को सड़क पार ना करवाने के लिए निर्देशित करें यदि इस प्रकार की कोई घटना सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here