Home डेली न्यूज़ भाभी के साथ नाचते हुए कट्टा लहराने पर पुलिस ने दबोचा

भाभी के साथ नाचते हुए कट्टा लहराने पर पुलिस ने दबोचा

85
0

छतरपुर। जिले के चंदला कस्बे में समारोह के दौरान एक युवक हाथ में कट्टा लेकर अपनी भाभी के साथ नाच रहा था, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित युवक को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया है कि किसी समारोह के दौरान ग्राम सलैया निवासी चंद्रपाल उर्फ चंदू पुत्र महेश यादव हाथ में कट्टा लेकर डांस कर रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही थी तभी सूचना मिली कि सरवई रोड पर मैरिज गार्डन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध चंद्रपाल उर्फ चंदू यादव की तलाशी ली तो उसके पास से 12 बोर का देशी कट्टा और कारतूस मिला। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई शुरू की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here