Home डेली न्यूज़ संसद में सड़क जैसा व्यवहार… लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर बिफरे स्पीकर बिरला...

संसद में सड़क जैसा व्यवहार… लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर बिफरे स्पीकर बिरला ने चेताया

76
0

नई दिल्ली/लोकसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। बुधवार को जब विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भड़क गए। उन्होंने विपक्षी सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप सड़क का व्यवहार संसद में कर रहे हैं। ये देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि सदन में तख्तियां लेकर आने वालों पर मुझे निर्णायक कार्रवाई करनी पड़ेगी। बता दें कि लगातार तीन दिन से हो रहे विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा को स्थगित करना पड़ रहा है। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here