Home डेली न्यूज़ पुलिस ने 25 लाख के गुमे 85 मोबाईल खोजकर लौटाये, 7 गिरफ्तार

पुलिस ने 25 लाख के गुमे 85 मोबाईल खोजकर लौटाये, 7 गिरफ्तार

485
0

छतरपुर। पुलिस मुख्यालय के 15 दिवसीय विशेष साइबर अभियान के तहत साइबर सेल एवं विभिन्न थानों की पुलिस ने मोबाइल गुम होने पर त्वरित कार्यवाही करते हेतु विभिन्न कम्पनियों के 71 मोबाइल ट्रेस कर बरामद कर आवेदकों को वापस लौटा दिए। विभिन्न थानों में मोबाइल चोरी में लिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 मोबाइल फोन एवं 4 अन्य डिवाइस बरामद की गई। अभियान में करीब 25 लाख रुपए कीमत के 85 मोबाइल फोन एवं 4 अन्य डिवाइस बरामद की गई।     वित्तीय धोखाधड़ी संबंधी शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 47 लाख रुपये से अधिक राशि खातों में फ्रीज़ करवाई है, जिस पर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। 7 लाख से अधिक राशि आवेदकों के खाते में सुरक्षित वापस करवाई गई। थाना सिविल लाइन पुलिस एवं साइबर सेल की कार्यवाही से राजस्थान राज्य के साइबर अपराधी विशाल कावड़िया को गिरफ्तार किया गया था, शेष अन्य की तलाश की जा रही है।साइबर अभियान के तहत सोशल मीडिया-फेसबुक इंस्टाग्राम में फेक अकाउंट संबंधी शिकायत पर 62 फेक/ संदेही अकाउंट को बंद करवाया गया है।  

      पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में मोबाइल फोन मोबाइल धारकों को लौटाए। बरामद किये गये ये मोबाइल छात्र-छात्राओं, मजदूर, एनजीओ कर्मचारी, किसान, गृहणी आदि के थे। जिन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। सभी मोबाइल फोन को विभिन्न जिलों से ट्रेस कर बरामद किया गया है। कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिता डागर, नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में प्रभारी साइबर सेल नेहा सिंह गुर्जर, प्रधान किशोर कुमार, आरक्षक धर्मराज, विजय सिंह, राजीव सिंह, मयंक यादव, अभय एवं सभी थानों के प्रशिक्षित पुलिस कर्मी की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here