Home छतरपुर शिवसेना ने किया खाद समस्या को लेकर छत्रसाल चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन 

शिवसेना ने किया खाद समस्या को लेकर छत्रसाल चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन 

86
0

छतरपुर –  शिवसेना नगर ईकाई द्वारा किसानो की खाद की समस्याओ को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमे सैकड़ो शिवसैनिक शामिल हुए | युवा शिवसेना जिलाध्यक्ष नीतेश तिवारी ने बताया है कि छतरपुर जिले में लगातार खाद का संकट बढ़ता जा रहा है लगातारहमारे किसान भाई परेशान हो रहे है उनके साथ अभद्रता एवं उनके साथ मारपीट की जा रही है जिसको लेकर आज शिवसेना के द्वारा शिवसेना जिला प्रमुख मुन्ना तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ो शिवसैनिक स्थानीय मोटे के महावीर में एकत्रित हुए जहाँ से रैली के रूप छत्रसाल चौराहे पहुंचे जहाँ शिवसैनिको ने जमकर हंगामा किया और एस.डी.एम् महोदय को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा साथ ही नायब तहसीलदार द्वारा हुई मारपीट की घटना पर भी एस.डी.एम् महोदय द्वारा कार्यवाही की मांग की गई मुन्ना तिवारी के द्वारा आगामी 11 जनवरी तक सम्पूर्ण खाद वितरण की बात की गई नहीं टी लगभग 3000 हजार शिवसैनिक कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे इसके बाद ज्ञापन सौपा गया ज्ञापन मे कहा है कि  यह है कि मध्यप्रदेशशासन द्वारा हमारे अन्नदाता किसानो को पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराया जारहा है साथ ही किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है जो कही न कही किसानो के हित मेंशासन की मंशा पर प्रश्न चिन्ह लगाता है यह है कि जहाँएक ओर किसानो को खाद की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वही दूसरी ओर खाद कीलगातार कालाबाजारी की जा रही है | खाद को दुगने तिगने दामो में बेच रहे है लेकिनशासन द्वारा कालाबाजारीयो पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे यह कही न कहीप्रशासन को किसानो के प्रति शक के घेरे में या कालाबाजारी करने वाले लोगो के साथमिलीभगत में शामिल है यह है कि यदिशासन निष्पक्ष और ईमानदार है तो कालाबाजारी करने वाले लोगो पर कार्यवाही करे एवंउन पर कठोर से कठोर धारा लगातार उन पर प्रकरण दर्ज करे  यह है कि अन्नदाताकिसान जहाँ एक ओर खाद के लिए कई दिनों तक लाइनो में खड़ा रहता है फिर भी उस किसानको खाद नहीं मिल पा रही है साथ ही आपके अधिकारियो द्वारा किसानो एवं उनके बेटियोपर लगातार अभद्र भाषा एवं मारपीट की जा रही है जो कही न कही प्रशासन की तानाशाहीको प्रदर्शित करता है  साथ ही शिवसेना द्वारा 11 जनवरी तक अल्टीमेटम प्रशासन को दिया गया है नहीं तो उग्र आन्दोलन होगा इस आन्दोलन में सुनील द्विवेदी,अजय साहू,संतोष साहू,योगेन्द्र पाल,पूरन कुशवाहा,उमाशंकर कुशवाहा,लोकेन्द्र मिश्रा,भुमानीदीन बंसल,संजू कुशवाहा,आदित्य नामदेव सहित सैकड़ो शिवसैनिक रहे मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here