Home छतरपुर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन, ग्राम बरकौहां मे, सातवे दिन...

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन, ग्राम बरकौहां मे, सातवे दिन भक्त कथा के दौरान रसभोर हुए।

102
0

सुनील कुशवाहा छतरपुर

आज 15 दिसंबर को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा प्रसाद के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा।

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन, ग्राम बरकौहां मे, सातवे दिन भक्त कथा के दौरान रसभोर हुए।

छतरपुर। अनन्त बलवन्त श्री हनुमन्तलाल जी महाराज की कृपा से ग्राम पंचायत बरकौहां में श्रीमद् भागवत सप्ताह मुक्ति ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर कथा श्रवण कर श्रद्धालु अपने जीवन को धर्म, भक्ति और ज्ञान से कृतार्थ कर सकेंगे। यह धार्मिक आयोजन 08 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 5 बजे से हरि इच्छा तक किया जाएगा। कथा के व्यास आचार्य द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं भागवत महात्म्य का रसपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार 08 दिसंबर 2025 को भव्य कलश यात्रा से होगी, वहीं 15 दिसंबर 2025 को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा प्रसाद के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा। इस आयोजन की यजमान एवं आयोजक ग्राम पंचायत बरकौहां की सरपंच श्रीमती उमा प्रीतम यादव हैं। कार्यक्रम में सहभागिता हेतु निवेदक समस्त ग्राम पंचायतवासी, ग्राम पंचायत बरकौहां हैं। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बालाजी हनुमान मंदिर प्रांगण, ग्राम बरकौहां, जिला छतरपुर (म.प्र.) में किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here