आरोपी अमित रिछारिया अवैध हथियार, एससी-एसटी, मारपीट संबंधी 7 अपराधों में पूर्व से लिप्त
छतरपुर। थाना लवकुश नगर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा में दो दिन पूर्व रात्रि में घर में घुसकर संपत्ति के साथ तोड़फोड़, अवैध हथियार से फायर कर हत्या का प्रयास संबंधी फरियादी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए, प्रकरण में आयुध अधिनियम की धारा की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना हत्या का प्रयास, संपत्ति को क्षति को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अमित रिछारिया पिता गणेश रिछारिया निवासी चंदला रोड लवकुश नगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, खाली खोका, मोटरसाइकिल बरामद की गई। अभियुक्त अमित रिछारिया अवैध हथियार मारपीट एससी एसटी जैसे साथ अपराधों में पूर्व से लिप्त है, अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। घटना में सम्मिलित अन्य आरोपियों की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुश नगर निरीक्षक अजय अंबे, उप निरीक्षक ज्ञान सिंह, प्रधान आरक्षक अनीस अहमद, रामकृपाल, सुरेंद्र यादव, आरक्षक रमाकांत, देव सिंह, सूरज, उमेश, बलराम, मंगल, हिरदेश, चंदन, विकास की भूमिका रही।










