Home छतरपुर सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, 2 मोबाइल फोन...

सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, 2 मोबाइल फोन बरामद

84
0

छतरपुर। छतरपुर एस पी अगम जैन द्वारा गुम हुए मोबाइल की तलाश एवं मोबाइल चोर की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है। जिले के सभी थानों में CEIR पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षित पुलिस कर्मचारी द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत देरी रोड के निवासी फरियादी जय हिंद विश्वकर्मा के मोबाइल फोन चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। CEIR पोर्टल के माध्यम से साक्ष्य एकत्र किए गए, मोबाइल चोर का पता लगाया गया।

पुलिस टीम द्वारा शीघ्र कार्यवाही कर मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी लोकेश अवस्थी पिता रामशरण अवस्थी निवासी ग्राम प्रतापपुरा हाल देरी रोड छतरपुर को गिरफ्तार किया।

आरोपी के पास से एक एम आई कंपनी का मोबाइल एवं एक वीवो कंपनी का मोबाइल कुल कीमत करीब 21000 रुपए बरामद किया गया। विधिवत कार्यवाही की गई, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक बाल्मीक चौबे, उप निरीक्षक शिशिर तिवारी थाना प्रभारी बमनोरा, प्रधान आरक्षक जुगल, आरक्षक जगमोहित सिंह की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here