Home छतरपुर पुलिस ने जिले के होटल एवं ढाबों में की गई चैकिंग- जानकारी...

पुलिस ने जिले के होटल एवं ढाबों में की गई चैकिंग- जानकारी एकत्र कर रजिस्टर में की इण्ट्री

112
0

छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी होटल एवं ढाबों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान ढाबा/होटल का नाम, समय, संबंधित पुलिस बीट क्षेत्र, ढाबा संचालक का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ संकलित की गईं।

चैकिंग में यह भी देखा गया कि ढाबा संचालन के लिए वैध लाइसेंस उपलब्ध है या नहीं, वहाँ कार्यरत कर्मचारियों की संख्या कितनी है, उनके नाम, पते व मोबाइल नंबर दर्ज हैं या नहीं तथा उनका पुलिस सत्यापन हुआ है या नहीं।

इसके अतिरिक्त, परिसर में CCTV कैमरे लगे हैं अथवा नहीं, वे क्रियाशील स्थिति में हैं या नहीं, और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रूप से संग्रहीत की जा रही है या नहीं – इन बिंदुओं की भी गहन जांच की गई।

अभियान के दौरान किसी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी, शराब, गांजा या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा सेवन, जुआ या अन्य किसी आपराधिक गतिविधि की संभावित सूचना तथा संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी की भी जांच की गई।

चैकिंग की पूरी जानकारी संबंधित थानों के रोजनामचे, निर्धारित रजिस्टर एवं बीट पुस्तिका में विधिवत दर्ज की गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here