झालावाड़। झालावाड़ जिले के मनोहर थाना उपखंड के पिपलोदी गांव में हुए स्कूल हादसे के शिकार 7 बच्चों में से 6 की अंत्येष्टि पिपलोदी गांव में की गई, जबकि एक बच्ची के शव को पास के गांव चांदपुरा भीलान ले जाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचे कोहराम मच गया। शवोें के पहुंचने से पहले ही अर्थियां बनाना शुरू कर दिया गया था। भारी पुलिस बल के साथ दुर्घटना स्थल के समीप बने शमशान तक लाया गया।
वहीं गांव चांदपुरा भीलान में प्रियंका के अंतिम संस्कार में गीली लकडि़याें से काफी परेशानी हुई। ऐसे में लकडि़यों को जलाने के लिए ग्रामीणों की ओर से ज्वलनशील पदार्थ और पुराने टायर का उपयोग कर अंतिम संस्कार किया गया।







