Home छतरपुर आऊटसोर्स कर्मचारी की मृत्यु पर पत्नी को दी नौकरी

आऊटसोर्स कर्मचारी की मृत्यु पर पत्नी को दी नौकरी

24
0

छतरपुर मध्य प्रदेश शासन के एमएसएमई विभाग के मार्गदर्शन में काम करने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी शासकीय आऊट सोर्स एजेंसी उद्यमिता विकास केंद्र सेडमेप ने एक बार फिर से अपनी मानवीयता का परिचय दिया है। सेडमेप ने आऊटसोर्स कर्मचारी की मृत्यु पर उसकी पत्नी को नौकरी देकर एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग वकस्वाहा में उद्देश्य नामदेव एमटीएस के पद पर कार्यरत थे। गत 18 अगस्त को ड्यूटी के दौरान श्री नामदेव को अचानक अटैक आया और पलक झपकते ही उनकी मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना से उनके परिवार को गहरा झटका लगा था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरपी गुप्ता ने सेडमेप को चिट्ठी लिखकर मृतक आउटसोर्स कर्मचारी की पत्नी को रिक्त हुए पद पर नियुक्ति करने का अनुरोध किया था। सेडमेप ने तुरंत एक्शन लेकर अपनी इन पैनल्ड एजेंसी कटनी कंप्यूटर को नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कटनी कंप्यूटर ने भी तुरंत मृतक आऊटसोर्स कर्मचारी उद्देश्य नामदेव की पत्नी श्रीमती भगवती नामदेव को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया।सेडमेप के इस निर्णय से न केवल मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता मिली है, बल्कि उनके परिवार को एक नया जीवन भी मिला है। सेडमेप के इस कार्य की सर्वत्र सराहना की जा रही है और यह एक उदाहरण बन गया है कि गाहे-बगाहे गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here