छतरपुर। सब्जी व्यापारी यूसुफ राइन ने मंडी सचिव छतरपुर शिवभूषण निगम पर एक लाख की रिश्वत मांगने एवं न देने पर दुकान का छाया शेड में तोडफ़ोड़ कर सामान खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। एसडीएम एवं सिविल लाइन टी आई छतरपुर के नाम दिये गये लिखित आवेदन में युसुफ राइन ने बताया कि कृषि उपजमंडी प्रांगण सटई रोड में उसकी दुकान स्थित है जिसका नम्बर 42 है। वह नियमानुसार दुकान का भुगतान करता है। गत 24 फरवरी को मंडी सचिव शिवभूषण निगम दो-तीन लोगों के साथ मेरी दुकान पर आये जिन्होंने मुझसे छाया शेड लगाने के एवज में एक लाख रूपये की मांग की ,जब हमने कहा कि हम गरीब आदमी है एक लाख रुपए कहां से देगें तो उसने मुझे माँ की गली दी एवं न देने पर मेरी गैर मौजूदगी में छाया शेड जो दुकान के सामने छाया के लिये बनाया गया था उसमें तोडफ़ोड़ कर सामान खुर्द-बुर्द कर दिया। मैं जब दूसरे दिन दुकान में पहुंचा तो छाया शेड टूटा हुआ था तथा पाइप मौके से गायब थे, पूछने पर लोगों ने बताया कि यह कार्रवाई मंडी सचिव द्वारा की गयी है। यूसुफ ने आवेदन में आगे बताया कि उसके अगल-बगल में जितनी दुकानें हैं सभी दुकानदार अपनी दुकानों के सामने छाया शेड लगवाये हुये हैं लेकिन मंडी सचिव द्वारा उनके विरूद्ध कोई ज़ किये जाने की मांग की है।








