Home डेली न्यूज़ शिविर लगाकर फसल बीमा के लिए किसानों को प्रेरित करें: कलेक्टर

शिविर लगाकर फसल बीमा के लिए किसानों को प्रेरित करें: कलेक्टर

71
0

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कलेक्ट्रेट के व्हीसी कक्ष में आज कृषि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में उपसंचालक कृषि डॉ. केके वैद्य, एसडीओ बिजावर रवीश कुमार, एसडीओ छतरपुर अनिल मिश्रा, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी (एसएडीओ), ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरईओ) उपस्थित रहे।
      कलेक्टर श्री जैसवाल ने पंचायतों में शिविर लगाकर फसल बीमा के लिए किसानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। फसल बीमा 31 जुलाई तक किया जा रहा है, जिससे किसानों को आगामी समय में अगर फसल नुकसान होता है तो उन्हें बीमित राशि प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने एसएडीओ एवं आरईओ को निर्देश दिए कि बरसात से नुकसान के लिए सभी ब्लॉकों में जागरूकता कार्यक्रम कर 5-5 पंचायत में एक हफ्ते तक किसानों को ज्यादा से ज्यादा फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित करें।

       कलेक्टर ने जिले में बोवनी की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सोयाबीन, मूंगफली, तिल, मक्का, अरहर, उड़द, मूंग आदि की ब्लॉकवार हुई बोवनी और अतिवृष्टि एवं बाढ़ से फसलों में हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी एसएडीओ को ब्लॉकों में किसानों के खेतों में नुकसान होने पर फील्ड में जाकर अगले 10 दिन तक वृहद कार्यक्रम कर किसानों को तिल और उड़द के विशेषरूप से मिनीकिट वितरित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही अतिवृष्टि एवं बाढ़ से फसल नुकसान होने पर दोबारा फसल बुआई के लिए प्रेरित करने के निर्देश ब्लॉक लेवल के कृषि अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि 1 दिन में 5 पंचायतों में जाकर बोवनी के लिए प्रेरित करें यह काम आंकड़े तक सीमित ना रहे, फील्ड पर दिखे।
हैप्पीसीडर व सुपरसीडर के लिए किसानों को जागरूक करें
     कलेक्टर ने कृषि अधिकारियों को बड़े, प्रगतिशील किसानों, जमीन वाले किसानों के 5-5 हैप्पीसीडर एवं सुपरसीडर के फार्म, बैंक्स में अनुदान प्रदान किए जाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही कस्टम हायरिंग केंद्र के आवेदन कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी ब्लॉक अधिकारयों से कहा कि जिले में 7 किसानों द्वारा सुपरसीडर का उपयोग किया जा रहा है, उन किसानों से बात कर उसकी उपयोगिता के बारे में भी किसानों को जागरूक करें।
एसएडीओ की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
     कलेक्टर ने मिटी परीक्षण के लिए नमूने लेने में अत्यंत खराब स्थिति पर छतरपुर, नौगांव, बक्सवाहा एसएडीओ की एक एक वेतन वृद्धि रोकने का कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगस्त अंत तक 4500 मिटटी नमूने लेकर सैंपलिंग की कार्यवाही करें, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने सभी एसएडीओ को निर्देशित किया कि सभी आरईओस को लगाकर बोवनी के समय किसानों द्वारा कृषि उपकरणों का प्रयोग किया जाता है, उन उपकरणों को जे फार्म ऐप पर पंजीयन कराएं। साथ ही सभी किसानों के उपकरणों को भी जे फार्म ऐप पर दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here