Home मध्य प्रदेश इंदौर में किसानों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, पूर्वी रिंग रोड और...

इंदौर में किसानों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, पूर्वी रिंग रोड और इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का विरोध

26
0

इंदौर। इंदौर में पूर्वी रिंग रोड प्रोजेक्ट और इंदौर मनमानड़ रेल लाइन के विरोध में किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान तेज गर्मी की वजह से एक बुजुर्ग किसान को घबराहट होने लगी और वो वहीं लेट गए। इस पर वहां मौजूद सरकारी कर्मचारी पानी की बॉटल लेकर पहुंचे, लेकिन किसानों ने उनका पानी पीने से भी साफ इन्कार कर दिया और कहा कि हम अपना ही पानी पिएंगे। सरकार का पानी भी नहीं लेंगे।

naidunia_image

जानकारी के मुताबिक पूर्वी रिंग रोड और इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन से 44 गांवों के किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों का कहना है कि प्रस्तावित नक्शे से अति उपजाऊ सिंचित कृषि भूमि जो साल में 3 से 4 फसलें देती है उसे हटाया जाए। बिना किसानों की स्वीकृति के भूमि अधिग्रहण करना किसानों के मौलिक अधिकारों का हनन होगा। इसके साथ ही उन्होंने मुआवजा राशि वर्तमान बाजार भाव से चार गुना करने की मांग की है।

naidunia_image

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here