“न्याय पथ अभियान” के तहत 62 हज़ार रुपये से अधिक के इनामी सहित 42 स्थाई वारंटी, 70 गिरफ्तार वारंटी, 7 आरोपी अवैध हथियार सहित, 28 जुंआ के आरोपी, 10 अन्य अपराधी, अवैध शराब के 49 सहित 206 से अधिक आरोपी गिरफ्तार
472 से अधिक गुंडा, निगरानी बदमाश, आदतन अपराधी, जेल रिहाई को किया गया चेक
छतरपुर पुलिस द्वारा विगत रात्रि कॉम्बिंग गस्त के दौरान समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग करते हुए अवैध हथियार, शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ-साथ गुंडा लिस्टेड बदमाशों, निगरानी बदमाशों की निगरानी भी की गई, वांछित अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया।
कांबिंग गस्त में 250 से अधिक पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए।
- “न्याय पथ अभियान” के तहत थाना कोतवाली में भिन्न भिन्न प्रकरणों के ₹15000 के इनामी सहित 5, थाना सिविल लाइन में ₹12000 के इनामी सहित 7, थाना गौरिहार में ₹10000 के इनामी सहित 3, थाना बमीठा में ₹7000 के इनामी, थाना महाराजपुर में ₹7000 के इनामी, थाना लवकुश नगर में ₹7000 के इनामी, थाना बड़ा मलहरा में ₹4000 के इनामी वारंटी सहित जिले में 62000 रुपए के 42 इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार/वारंट तामील किए गए।
- थाना कोतवाली, सिविल लाइन द्वारा 8-8, थाना नौगांव द्वारा 12, थाना लवकुश नगर द्वारा 5, थाना ओरछा रोड, ईसानगर, राजनगर, गौरिहार, खजुराहो द्वारा चार-चार सहित जिले में 70 गिरफ्तार वारंटी, 10 वांछित अपराधी गिरफ्तार किए गए।
- अवैध शराब के थाना नौगांव , बमीठा में 6-6, राजनगर में 5, सिविल लाइन में 4, खजुराहो में 3, गढ़ी मलहरा, अलीपुरा, हरपालपुर, ईशानगर, महाराजपुर, लवकुश नगर, जुझार नगर, गौरिहार में दो-दो सहित कुल 49 प्रकरणों में आबकारी अधिनियम के तहत आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
- थाना गढ़ी मलहरा में कट्टा एवं पिस्टल सहित 2, कोतवाली, राजनगर, महाराजपुर, प्रकाश बमोरी, चंदला में एक-एक अवैध हथियार सहित 7 पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
- थाना अलीपुरा क्षेत्र अंतर्गत अलीपुरा एवं ग्राम चिरवारी में जुंवे के 2 फड़, थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मऊ एवं ग्राम कुसमा में 3 जुंवे के फड़, थाना गौरिहार, ओरछा रोड एवं थाना बंसिया क्षेत्र अंतर्गत एक-एक जुंवे के फड़ से नगद राशि बरामद कर 28 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
- गुंडा एवं निगरानी बदमाशों,जेल रिहाई के 472, जिला बदर किए गए 17 की चेकिंग की गई।
- कॉम्बिंग गस्त में जिले में 306 समन, 179 जमानती वारंट तामील किए गए।
- जिले में 383 प्रकरणों में अनावेदको के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।
कांबिंग गस्त में जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थल, बस स्टैंड, चौराहों में भ्रमण करते हुए होटल, ढाबा, धर्मशाला इत्यादि स्थानों की चेकिंग भी की गई। वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेक किया गया।









