Home डेली न्यूज़ छतरपुर को देश का नंबर 1 शहर बनाएंगे: ललिता यादव 

छतरपुर को देश का नंबर 1 शहर बनाएंगे: ललिता यादव 

71
0

छतरपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में नगर पालिका छतरपुर ने अखिल भारतीय स्तर पर 18वीं रैंक तथा संभागीय स्तर पर तीसरी रैंक प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस उपलक्ष्य में नगर पालिका ने आज आडिटोरियम में एक भव्य स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, कलेक्टर पार्थ जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, सीएमओ माधवी शर्मा उपस्थित थीं। इस अवसर पर स्वच्छ नगर ऐप लॉन्च किया गया।

      इस अवसर पर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि छतरपुर ने आज देश में 18वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष, सभी पार्षदों एवं कलेक्टर से कहा कि हम सब मिलकर इससे और बेहतर कार्य करेंगे, ताकि छतरपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश का नंबर 1 शहर बनाया जा सके। विधायक श्रीमती ललिता यादव ने छतरपुर की समस्त जनता से अपील की कि वे आगे भी इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता करें। अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों में कचरा उचित स्थान पर ही डालें तथा साफ-सफाई बनाए रखें। आने वाले समय में हम सब मिलकर इसे नंबर 1 बनाएंगे। 

     कलेक्टर श्री जैसवाल ने कहा कि छतरपुर शहर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गौरवपूर्ण रैंकिंग प्राप्त की है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि घरों से निकलने वाला कचरा कचरा गाड़ी में डाले, साथ ही स्वच्छ नगर ऐप डाउनलोड करे।नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने कहा कि यह सफलता छतरपुर की जनता, हमारे कर्मचारियों, सफाई मित्रों, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही संभव हुई है। उन्होंने कहा सभी के सहयोग से हर बार जीतेंगे। सीएमओ माधुरी शर्मा ने इस सफलता के लिए सफाई मित्रों से लेकर सामाजिक संगठनों और खासकर छतरपुर की जागरूक जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबके सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।  

    कार्यक्रम में विधायक एवं कलेक्टर ने परिषद की टीम और उन सभी सफाई मित्रों को सम्मानित किया जिनके परिश्रम से यह उपलब्धि संभव हो पाई। इसके साथ ही शहर की उन समाजसेवी संस्थाओं एवं महान विभूतियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्वच्छता अभियान में निरंतर योगदान दिया है। उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने पूर्ण निष्ठा से इस कार्य में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी पार्षदगण, कर्मचारी एवं नगर की जनता उपस्थित थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here