Home डेली न्यूज़ Israel को रोको मोदी जी! गाजा में भूख से मर रहे बच्चे,...

Israel को रोको मोदी जी! गाजा में भूख से मर रहे बच्चे, भारत के PM के नाम फिलिस्तीन के राष्ट्रपति की चिट्ठी

81
0

फिलिस्तीन अब युद्ध भुखमरी और मानवीय त्रासदी का प्रतीक बन चुका है। सैकड़ों की जानें जा चुकी हैं। लाखों विस्थापित हैं। मानवीय सहायता की पहुंच भी लगभग ठप्प है। फिलिस्तीन आरोप लगा रहा है कि इजरायल ने केवल बमों से नहीं बल्कि भोजन और पानी की आपूर्ति रोककर भुखमरी को युद्ध का हथियार बना दिया है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की पुकार उठ रही है और फिलिस्तीन की निगाहें खासतौर पर भारत पर टिकी हैं। भारत और इजरायल के संबंध हालिया कुछ सालों में बहुत गहरे हुए हैं। हालांकि भारत और इजरायल की दोस्ती फिलिस्तीन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम अबु शावेश ने कहा कि भारत हमेशा फिलिस्तीन का अंतरराष्ट्रीय मंचों पर समर्थक रहा है और अब जब गाजा मानवीय संकट की चपेट में है तो वो चाहता है कि भारत अपने प्रभाव का इस्तेमाल इजरायल पर दबाव बनाने के लिए करे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here