Home डेली न्यूज़ पुलिस ने ग्राम बसारी में गोदाम से कूलर चुराने वाले दो आरोपियों...

पुलिस ने ग्राम बसारी में गोदाम से कूलर चुराने वाले दो आरोपियों को 2 दिन के अंदर किया गिरफ्तार, चोरी किए गए एक दर्जन कूलर बरामद

81
0

पुलिस ने ग्राम बसारी में गोदाम से कूलर चुराने वाले दो आरोपियों को 2 दिन के अंदर किया गिरफ्तार, चोरी किए गए एक दर्जन कूलर बरामद

छतरपुर। बमीठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसारी में 3 दिन पूर्व एक विद्युत उपकरण दुकान संचालक फरियादी ग्यासीलाल विश्वकर्मा की हाईवे किनारे गोदाम में रखे कूलर में से एक दर्जन कूलर चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना बमीठा में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। संदेह के आधार पर दुकान में काम करने 2 व्यक्तियों से बारीकी से पूछताछ की गई, चोरी करना स्वीकार किया गया। चोरी में संलिप्त दोनों आरोपी

  • देवेंद्र उर्फ राजू विश्वकर्मा पिता परमलाल विश्वकर्मा निवासी मिलिया पुखरिया थाना ओरछा रोड के पास छतरपुर
  • सत्य प्रकाश पटेल पिता लक्ष्मी प्रसाद पटेल निवासी महाराजगंज टेढ़ी पुरवा थाना सिविल लाइन
    को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए एक दर्जन कूलर कीमत करीब ₹60000 बरामद किए गए। अभियुक्तों को न्यायालय भेज कर जेल दाखिल किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
    उक्त त्वरित कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता एवं एसडीओपी खजुराहो प्रभार श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, सहायक उप निरीक्षक उमेश सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश पाठक, राम कृपाल शर्मा, आरक्षक उदयवीर, निकेश, बेटा लाल की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here